अमृतसर| पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल डॉ. विपिन जिष्टु की अध्यक्षता में नर्सरी से दूसरी कक्षा के स्टूडेंट्स के अभिभावकों के लिए ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में पेरेंट्स ने खुद दीप प्रज्ज्वलन किया। अभिभावकों को पाठ्यक्रम अध्यापन तकनीकों और गतिविधियों की जानकारी देना था। इस अवसर पर अध्यापकों द्वारा शिक्षण गतिविधियों की अभिव्यक्ति बहुत ही सुचारू ढंग से की गई। प्रिंसिपल डॉ. जिष्टु ने कहा कि उनके सहयोग से ही बच्चों को सर्वांगिण विकास संभव है। अभिभावकों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया और उनके जिज्ञासा भरे प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर देते हुए कहा कि उनके बच्चों की पढ़ाई एवं व्यक्तित्व के लिए स्कूल में सर्वश्रेष्ठ वातावरण मिल रहा है।