पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिम में घुस कर युवक को मारपीट कर किया जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिम में घुस कर युवक के साथ मारपीट करने व बुरी तरह से जख्मी करने के आरोप में थाना सिविल लाइन पुलिस ने अंकू, गुरविंदर सिंह, रिषी कपूर निवासी शरीफपुरा और इनके तीन साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस शिकायत में भरत मेहरा ने कहा कि वह जिम में एक्साइज लगाने के लिए गया था। वह पर आरोपी हथियारों से लैस होकर आए और आते ही उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। आरोपी अंकू ने उसके माथे पर पिस्टल लगा दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने उस पर हथियारों के साथ हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। आस-पास लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। एएसआई सुखदेव सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...