अमृतसर| ऐवॉन इंडिया ने स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने “पे-अटेंशन अभियान’ का दूसरा चरण शुरू किया है। दुनियाभर में अपने 60 लाख स्वतंत्र ऐवॉन प्रतिनिधियों की मदद से ऐवॉन ब्रांड पिछले 25 वर्षों से स्तन कैंसर जागरुकता फैलाने में मदद कर रहा है। पिछले साल स्तन कैंसर की वजह से पांच लाख महिलाओं की मौत हुई थी। इसकी एक मुख्य वजह स्तन कैंसर के बारे में जागरुकता का अभाव है।