पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘क्या हर लाश की कीमत यूपी में अलग-अलग रखी है’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने यूपी में हुए हादसे को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि वाराणसी में निर्माणाधीन पुल गिरने से, जो भयानक दुर्घटना हुई उससे पूरा देश दुखी है। मृतकों के परिवारों की स्थिति देखकर पत्थरदिल भी पिघल रहे हैं, पर आपसे एक सवाल है कि उत्तर प्रदेश में हर मौत की कीमत अलग अलग क्यों है? कुछ दिन पहले मानव रहित रेल फाटक पर बच्चे मारे गए। जिनहें केवल पांच-पांच लाख रुपए ही घोषित कर दिए। क्या हर लाश की कीमत यूपी सरकार ने अलग रखी है? उन्होंने कहा कि सरकारी लापरवाही से अनाथ हुए परिवारों का सारा भरण पोषण, शिक्षा विवाह आदि की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार ले।

खबरें और भी हैं...