श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल माल रोड में विश्व दूर संचार दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कक्षा दूसरी के स्टूडेंट्स ने एक लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने संचार माध्यमों के लाभ व हानियों के बारे में बताया और स्टूडेंट्स ने कविता के माध्यम से संचार माध्यमों की गुणवत्ता की जानकारी दी। स्कूल के प्रबंधक एसएन जोशी, अध्यक्ष बलबीर बजाज और प्रिंसिपल विनोदिता सांख्यान ने कहा कि दूर संचार के माध्यमों के कारण आधुनिक जीवन में क्रांति आ गई है।
इसकी शुरुआत 17 मई 1865 में हुआ था, तभी से पूरे विश्व में इसे हर्षोल्लास से मनाया जाता है। वर्तमान समय में दूर-संचार का एक बहुत बड़ा योगदान इंटरनेट सेवा है। इंटरनेट का प्रयोग आधुनिक मनुष्य की प्राथमिक आवश्यकता बन गया है। इसके आगमन से हमारा जीवन अत्यंत सरल बन गया है।