अमृतसर| जिला भाजपा सचिव सतनाम कौर का कहना है कि हर फ्रंट पर फेल राज्य सरकार की ओर से पहले ही लोगों को बिजली बिलों में रुलाया जा रहा है। उस पर से जारी हुआ एक आदेश, जिसमें प्रदेश में रह रहे हर उस व्यक्ति को 200 रुपए महीना टैक्स सरकार को देना होगा, जिनकी आमदन ढाई लाख रुपए है। अब हर आम आदमी, जिसकी आमदन सालाना ढाई लाख रुपए है, उसे पंजाब सरकार के इस नादरशाही फरमान को मानना होगा। उन्होंने कहा की जब से पंजाब की कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है तब से लेकर आज तक वह अपने हर चुनावी वादे से मुकरती दिखाई दी है।