विश्व प्रसिद्ध समाज सेवक डॉ. एसपी सिंह ओबराय के सहयोग से अमृतसर में चल रही सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट ने वीरवार को 15 जरूरतमंद लोगों की आंखों का फ्री ऑपरेशन करवाया। ट्रस्ट के माझा जोन के प्रधान सुखजिंदर सिंह, रविंदर सिंह रोबिन, शिशपाल सिंह लाड़ी की अध्यक्षता में छेहर्टा के एक आंखों के अस्पताल में ऑपरेशन किए गए। इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि महीने के दो दिन फ्री आंखों के आप्रेशन कर उनमें लैंस डाले जाते है। जरूरतमंद मरीज हमसे संपर्क करके अस्पताल में अपना चैकअप करवा सकते है। ट्रस्ट की ओर अमृतसर के ईएमसी अस्पताल में केबल किट खर्च पर डाइलसिस भी करवाए जाते है।
सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से वीरवार को 15 जरूरतमंद लोगों की आंखों का फ्री ऑपरेशन करवाया गया। जिसमें ट्रस्ट के कई सदस्य मौजूद थे।