पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • श्रीमद भागवत सप्ताह भक्तिज्ञान यज्ञ महोत्सव 25 मई से 1 जून तक

श्रीमद-भागवत सप्ताह भक्तिज्ञान यज्ञ महोत्सव 25 मई से 1 जून तक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री कुंज बिहारी सेवा समिति और समस्त ठाकुर जी के सेवक 20 रामा मार्केट बाजार मलका अमृतसर की ओर से श्री मद्भागवत सप्ताह भक्ति ज्ञान यज्ञ महोत्सव 25 मई से एक जून तक करवाया जाएगा। चौक फव्वारा स्थित श्री मारवाड़ी पंचायती बड़ा मंदिर श्री रघुनाथ जी में बाद दोपहर 4 से शाम 8 बजे तक होने वाले महोत्सव में 25 मई को सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा श्री मारवाड़ी मंदिर से शुरु होगी। महोत्सव में श्रद्धेय ब्रजेश गोस्वामी अपने मुखारविंद से प्रवचन करेंगे। महोत्सव का समापन एक जून को हवन यज्ञ करके पूर्णाहुति डालकर किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...