पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशीली गोलियां सहित 2 व्यक्ति काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन | सीआईए स्टाफ तरनतारन की पुलिस व थाना पट्टी की पुलिस ने नशीली गोलियों सहित 2 व्यक्तियों को काबू करने में सफलता प्राप्त की है। एस.एस.पी दर्शन सिंह मान ने जानकारी देते हुए बताया कि सी.आई.ए स्टाफ तरनतारन के एएसआई सर्बजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव पखोके नजदीक गश्त कर रहे थे जिस दौरान उन्होंने संदेह के आधार पर प्रीतम सिंह पुत्र बलविंदर सिंह वासी अमृतसर को काबू कर उनके पास से 190 नशीली गोलियां बरामद की है। इसी प्रकार थाना सिटी पट्टी के एसआई करनजीत सिंह ने गश्त दौरान सरहाली रोड पट्टी के नजदीक से गोपी कृष्ण से 160 नशीली गोलियां बरामद की है।

खबरें और भी हैं...