अमृतसर| समाज सेवक फूल चंद गांधी की बरसी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर में मनाई गई। उनके बेटे सोनू गांधी की अगवाई में कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के निगरान इंजीनियर राजीव सेखड़ी ने स्व. फूलचंद गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की। इस अवसर पर सतपाल सोखी, हरीश श्रीवास्तव, नरेश कुमार, रमेश कुमार, सुखदेव सिंह, बचित्र सिंह, इंजीनियर रविंदर कुमार, एसडीओ अमनदीप सिंह, सुमन कुमार, ट्रस्ट चेयरमैन कमलदीप सिंह संघा के पीए मुकेश शर्मा, जीवन कुमार, सूरज कुमार, करनदीप सिंह, सन्नी और जेई मोहन लाल आदि मौजूद थे।