अमृतसर| खालसा कालेज सीसे स्कूल के स्टूडेंट्स और टीचर्स ने स्कूल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में पाठ की सफलता पूर्वक शुरुआत के लिए अरदास की। विशेष तौर पर कौंसिल के आॅनरेरी सचिव रजिंदर मोहन सिंह छीना पहुंचे। प्रिंसिपल डाॅ. इन्द्रजीत सिंह गोगोआनी और स्कूल स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे, झूठ और बेईमानी से मुक्त होने करके इन की अरदास परमात्मा जल्दी सुनता है, जिस कारण बचपन में शिक्षा गुरबाणी पाठ सारी उमर कंठ रहता है। प्रिंसिपल गोगोआनी ने बताया कि जतिंदर सिंह उप्पल आस्ट्रेलिया वालों की ओर से हर वर्ष करोड़ों रुपए का गुरमत साहित्य गुरबाणी के प्रचार के लिए राजपाल सिंह व साथियों द्वारा पंजाब में बांटा जाता है। इस संस्था के 500 विद्यार्थियों और अध्यापकों ने पाठ की शुरुआत की।