पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • रानी का बाग के दुकानदार रेहड़ियों के विरोध में निगम प्रशासन को सौपेंगे दुकानों की चाबियां

रानी का बाग के दुकानदार रेहड़ियों के विरोध में निगम प्रशासन को सौपेंगे दुकानों की चाबियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानी का बाग में दुकानदार और रेहड़ी वाले आमने-सामने हो गए हैं। इलाके से रेहड़ियां हटाए जाने के विरोध में वीरवार को ऑल पंजाब रेहड़ी फड़ी यूनियन के बैनर तले दो घंटे रोष धरना दिया गया।

दूसरी तरफ रेहड़ियों के विरोध में उतरे दुकानदारों ने शुक्रवार को दुकानें बंद रखकर निगम अधिकारियों को चाबीयां सौंपने की घोषणा की है। इस बारे में वीरवार शाम को वार्ड नंबर 53 की पार्षद नीतू टांगरी के निवास पर रखी बैठक में फैसला लिया गया।

उधर धरने पर बैठे रेहड़ी -फड़ी यूनियन के नेताओं ने कहा कि नगर निगम सियासी दबाव में रेहड़ी वालों को उजाड़ना चाहता है। प्रधान डॉ. इंदरपाल ने कहा कि रेहड़ी वाले न तो ट्रैफिक में बाधा डालते और न ही सड़क पर गंदगी फैलाते हैं। इसके बावजूद नगर निगम बेवजह रेहड़ी वालों को परेशान कर रहा है, इसके विरोध में शुक्रवार को भी धरना दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...