सिटी लाइफ रिपोर्टर | अमृतसर
गुट पर घड़ी बांधने का ट्रेंड एक बार फिर से दिख रहा है। कुछ सालों पहले मोबाइल फोन ने समय पर अपना कब्जा जमाया था तो घड़ियों का दौर बिल्कुल खत्म हो गया था। लेकिन कहते हैं न कि समय घड़ी की सुई की तरह घूमता है और ऐसे ही घूमते हुए रिस्ट वाॅच फिर से मार्केट में अपनी पकड़ बना रही है। घड़ी के शौकीनों के लिए बेहद वैरायटी मार्केट में आ गई है। 300 से 3 लाख तक की घड़ी के खरीददार आम बाजारों में देखे जा रहे हैं। घड़ी विक्रेता अविजीत सिंह के मुताबिक टाइमेक्स, टाइटन, सोनाटा व क्वार्टर्स जैसे ब्रांड्स होते थे। अब फोसिल, डीजल, कार्टियर, गैस्स, फरारी, अरमानी, राडो जैसे बड़े ब्रांड्स ने बेहतरीन वैरायटी युवाओं के लिए निकाली हैं। पहले जहां सिर्फ शौंक के लिए घड़ी पहनी जाती थी अाज इसे फार्मल लुक के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।
Diesel ब्रांड
Virchow’s ब्रांड