स्पोर्ट्स रिपोर्टर | अमृतसर
जीएनडीयू में खेली जा रही पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में वीरवार के मुकाबले में पंजाब के विशाल, यूपी के रूचीन , जेएंडके के परविंदर और यूपी के रोहित ने पहला, दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया। इसी तरह लड़कियों में पंजाब की नशमिंदर कौर, हरियाणा की अमरदीप, यूपी की रूप, दिल्ली की मीरा ने पहला , दूसरा, तीसरा, चौथा स्थान हासिल किया। लड़को के रेगु इवेंट में पंजाब ने पहला, हिमाचल ने दूसरा, यूपी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि लड़कियों में पंजाब के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए पंजाब पहले, हरियाणा ने दूसरा और पंजाब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
गांडा के खेल मुकाबलों में पंजाब ने पहला, यूपी ने दूसरा और हिमाचल ने तीसरा स्थान पर रहा किया। लड़कियों के मुकाबले में यूपी ने पहला, पंजाब दूसरे, हरियाणा तीसरे और हिमाचल ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महासचिव परविंदर कुमार, कोच नीरज शर्मा , कोच पूजा, कोच प्रदीप कुमार, पछौरा सिंह मौजूद थे।