पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • विवेक स्कूल ने लिटल बड्स स्कूल को 59 रन से हराया

विवेक स्कूल ने लिटल बड्स स्कूल को 59 रन से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटर स्कूल क्रिकेट कप में आज होंगे फाइनल मैच

स्पोर्ट्स रिपोर्टर | अमृतसर

रेयान इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय तीसरा सब जूनियर इंटर स्कूल क्रिकेट कप अंडर-13 का आगाज वीरवार को शानो-शौकत से हुआ।

क्रिकेट कप का आयोजन ग्रेट स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब के प्रधान नवदीप सहोता की ओर से करवाया गया। कप में जिले के 9 स्कूलों की क्रिकेट टीमों ने शमूलियत की। इसमें विवेक पब्लिक स्कूल, स्टेप-बाए- स्टेप स्कूल, होली हार्ट स्कूल, श्री गुरु हरिकृष्ण स्कूल लिंक रोड, पायोनिर स्कूल, लिटल बड्स स्कूल, सीनियर स्टडी स्कूल पुतलीघर और रेयान इंटरनेशनल स्कूल की टीमें शामिल थी। प्रिंसिपल कंचन मल्होत्रा ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर मैच का शुरू करवाया।

पहला मैच विवेक पब्लिक स्कूल और लिटल बड्स स्कूल के मध्य खेला गया। विवेक स्कूल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाए। जबकि 115 रनों का टारगेट लेकर मैदान में उतरी लिटल बड्स स्कूल की टीम 55 रनों पर आलआउट हो गई और 59 रनों से विवेक स्कूल ने मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अंश को दिया गया। इसी तरह दूसरा मैच सीनियर स्टडी और हरि कृष्ण स्कूल के बीच खेला गया। इसमें हरि कृष्ण स्कूल विनर रहा। तीसरा मैच रेयान इंटरनेशनल और पायोनियर स्कूल के बीच खेला गया। इसमें रेयान इंटरनेशनल स्कूल ने अच्छा खेल प्रदर्शन करते हुए जीत प्राप्त की।

इस अवसर पर प्रधान नवदीप सहोता व प्रिंसिपल कंचन मल्होत्रा ने कहा ऐसे टूर्नामेंट बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए करवाए जाते है। ताकि वह भविष्य में आने वाली चुनौतियां का सामना करने के लिए सक्षम हो। क्लब प्रधान सहोता ने कहा कि उनका उद्देश्य युवाओं को नशों से दूर रखना और खेलों के प्रति उत्साहित करना है।

खबरें और भी हैं...