स्पोर्ट्स रिपोर्टर | अमृतसर
श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल गोल्डन एवेन्यू में आईसीएसई बोर्ड द्वारा जोनल स्तर पर करवाए जा रहे खेल टूर्नामंेट में ताईक्वांडो चैंपियनशिप करवाई गई।
इसमें श्री गुरु हरिकृष्ण स्कूल बसंत एवेन्यू, श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल फ्रेंडस एवेन्यू, इंटरनेशनल फतेह एकेडमी, श्री गुरु हरिकृष्ण स्कूल गोल्डन एवेन्यू की टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान खिलाड़ियों के जूनियर और सीनियर टीमों के मुकाबले करवाए गए। गुरु हरिकृष्ण स्कूल गोल्डन एवेन्यू की जूनियर गर्ल्स और ब्वॉयज विनर रही। इसी तरह सीनियर गर्ल्स और ब्वॉयज में इंटरनेशनल फतेह एकेडमी विजेता रही। प्रिंसिपल सतिंदर कौर मरवाहा ने इस खेल मुकाबले का उद्घाटन किया। मेजबान स्कूल के मैंबर इंचार्ज संतोख सिंह सेठी, जसविंदर सिंह एडवोकेट, कुलजीत सिंह साहनी ने विजेता टीमों को सम्मानित किया।