पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • श्री राम चरित मानस पाठ में राम जन्म की चौपाइयों का वर्णन

श्री राम चरित मानस पाठ में राम जन्म की चौपाइयों का वर्णन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में चल रहे श्री राम चरित मानस पाठ में शनिवार को राम जन्म की चौपाइयों के माध्यम से भक्तों को भाव-विभोर किया।

श्री ठाकुर जी की आरती के बाद श्री तुलसीदास मंदिर के धर्मपाल और रवि कुमार ने श्री राम चरित मानस पाठ शुरू किया। सुबह 8 से 9 बजे तक चले पाठ में राम सहित चारों भाइयों के जन्म की सभी भक्तों को बधाई दी गई। संकीर्तन मंडल के चेयरमैन संजीव खन्ना की ओर से ‘प्रगट भयो चारों भैया रे आज बाजे बधाइयां’ भजन गाकर सारी संगत को बधाई दी और सारी संगत में खिलौने बांटे।

पाठ 13 जून तक रोजाना चलेंगे। इस मौके पर कमेटी के महासचिव अरुण खन्ना, अनिल शर्मा, धर्मपाल, कस्तुरी लाल, साक्षी खन्ना, तृप्ता खन्ना समेत कई भक्त मौजूद थे। सहसचिव अनिल शर्मा, बृज लाल अरोड़ा, अशोक सेठ, हरीश खन्ना, पवन चड्ढा, कपिल मेहरा, पवन कनौजिया मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...