पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • फोर्टिस अस्पताल की ओर से घुटनों का फ्री कैंप आज

फोर्टिस अस्पताल की ओर से घुटनों का फ्री कैंप आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घुटने के मरीजों के लिए फ्री चेकअप कैंप रविवार को गुरुद्वारा खूह बाबा कुम्मा सिंह जी, न्यू अंतरयामी कॉलोनी चाटीविंड गेट तरनतारन रोड पर लगाया जाएगा। यह कैंप फोर्टिस अस्पताल के आर्थो विशेषज्ञ तथा विश्व प्रसिद्ध माहिर डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से लगाया जा रहा है। डॉ. सिंह ने बताया कि कैंप सुबह 10 से बाद दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसमें घुटनों के दर्द से परेशान हरेक आने वाले मरीज चेकअप फ्री किया जाएगा। उनका कहना है कि मरीज अपने साथ पुराना एक्स-रे भी साथ लेकर आएं। डॉ. सिंह जो कि घुटनों के मामले में विश्व स्तर पर पहचान रखते हैं, ने पाकिस्तान तक के मरीजों के इलाज किए हैं और वह शत-प्रतिशत सफल रहे हैं। उनका कहना है कि बढ़ती उम्र और मोटापे के कारण लोगों में घुटनों की समस्या आम है। उन्हीं की मुश्किलों को देखते हुए यह फ्री कैंप आयोजित किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...