पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • अधिकमास पर भगवान वेंकटेश जी को तुलसी पुष्प का श्रृंगार

अधिकमास पर भगवान वेंकटेश जी को तुलसी पुष्प का श्रृंगार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रीन फील्ड श्री मुक्तिनारायण धाम वेंकटेश मंदिर तिरुपति बाला जी धाम मंदिर में अधिकमास दौरान भगवान सालिग्राम को तुलसी पुष्प अर्पित किए गए।

भास्कर न्यूज| अमृतसर

मजीठा रोड ग्रीन फील्ड स्थित श्री मुक्ति नारायण धाम वेंकटेश मंदिर तिरुपति बाला जी धाम में अधिकमास में भगवान सालिग्राम वेंकटेश जी को तुलसी पुष्प का श्रृंगार किया।

मंदिर के ट्रस्टियों की ओर से की पूजा से पहले पंडितों ने मंदिर को सुंदर रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया। इसके बाद मंत्रों उच्चारण करके भगवान को तुलसी पुष्प अर्पित किए। जिसमें गुलाब और अन्य फूल शामिल किए गए। पंडितों ने जैसे-जैसे मंत्रों उच्चारण किया वैसे-वैसे ट्रस्टियों ने भगवान की पूजा अर्चना की। इस मौके पर पंडित जयकिशन ने कहा कि इस मास दौरान जो भक्तजन प्रभु की पूजा करता है उसे कई जन्मों के पापों से छुटकारा मिलता है।

आरती के बाद भंडारा भी लगाया गया। इस मौके पर चरणजीत अग्निहोत्री, चरणजीत भास्कर, राम प्रकाश गोइनका, धर्मपाल पराशर, रवि शर्मा, पंडित जयकिशन, पंडित विजय कुमार, सुभाष शर्मा, सुदर्शन मनसोत्रा, पवन साबू समेत कई भक्तजन मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...