पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विवेक पब्लिक में मातृ दिवस मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | विवेक पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान एसएचओ परमदीप कौर और लेखिका पलक कुंदरा अतिथि के रूप से पहुंचे। बच्चों को मां की ममता, त्याग और अपनापन दिखाने के लिए ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने कव्वालियों और गीतों के द्वारा मातृ दिवस को दर्शाया। एक लघु नाटिका का भी मंचन किया गया, जिसमें बच्चों ने मां की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रिंसिपल मीनाक्षी मेहरा ने बच्चों के इस प्रय| को सराहा और शुभकामनाएं दी। स्कूल चेयरमैन सुनील मेहरा उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...