शिव शक्ति सेवा मंडल बुढलाडा शाखा अमृतसर की ओर से 8वीं भजन संध्या ‘एक शाम भोले बाबा के नाम’ का आयोजन शनिवार को काेर्ट रोड स्थित रिजॉर्ट में हुआ।
इसमें सुप्रसिद्ध धार्मिक मंडली पवन गोदयाल, कविता गोदयाल ऋषिकेश और बद्रीनाथ वालों ने अपने भजनों से शिव भक्तों को भक्ति रस में डुबो दिया। अमृतसर शाखा के प्रधान प्रदीप कुमार हैपी की अध्यक्षता हुए आयोजन में ठाकुर जी की झाकियां निकालने के बाद रासलीला का मंचन किया गया। सुंदर फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मंच पर बाबा भोले नाथ जी की प्रतिमा सुशोभित की गई। भजन संध्या शुरू करने से पहले सभी सदस्यों ने मिलकर बाबा भोले नाथ जी की अर्चना की। दीप प्रज्जवलित से भजन संध्या का शुभारंभ हुआ। इसके बाद ‘मस्त मलंग भोला मस्त मलंग’ ‘डम-डम शिवा दा डमरू बजदा’ और ‘भगतां नू चढ़ गई शिव भोले दी मस्ती’ आदि भजन गाकर सभी को नाचने पर विवश किया। इस मौके पर चेयरमेन राम सरूप शर्मा, उपप्रधान विजय भाटिया, सेक्रटरी राकेश सेठ, आर्गनाइजर सेक्रटरी अनिल कुमार लाड़ी, कोषाध्यक्ष पवन कालिया, सतपाल ठाकुर, दिनेश कुमार बंटी, सुरेश मुनि, संजीव चौधरी, राजपाल डोगरा, रमन कुमार, मुकेश शर्मा, दीपक शर्मा, शिव कुमार, राजन नैय्यर, ब्रह्मदेव शर्मा, अशोक कमांडो, संजीव शर्मा, गोबिंद ढींगरा, चुनी लाल, विजय मौजूद थे।