पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीबीएन में एयर विंग के कैडेट्स का चयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | पीबीएन स्कूल में प्रिंसिपल राजीव कुमरिया और 2 पंजाब एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के विंग कमांडर ललित भारद्वाज की देख-रेख में नए कैडेट्स का चयन हुआ। 2 पंजाब एयर स्क्वाड्रन के ऑफिसर ने 200 स्टूडेंट्स का फिजिकल टेस्ट लिया और उनके प्रदर्शन के आधार पर 50 को चुना। कमांडर ललित भारद्वाज ने कहा कि आने वाले समय में देश की बागडोर युवा पीढ़ी के हाथ है। प्रिंसिपल राजीव कुमारिया ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि एनसीसी रखने से बच्चों में देश प्रेम की भावना उत्पन्न होती है और भविष्य भी उज्जवल होता है।

खबरें और भी हैं...