अमृतसर|मीजल्स-रुबेला टीकाकरण कैंपेन के 21वें दिन सोमवार को सबसे अधिक बच्चों को टीका लगाया गया। सेहत विभाग के मुताबिक आंकड़ा 17,000 रहा। फिलहाल अभी तक 1.31 लाख बच्चांे को टीके लग चुके है। सिविल सर्जन डॉ. हरदीप सिंह घई ने बताया कि पहली मई से जारी इस कैंपेन को सफल बनाने के लिए 1359 टीमों को इसके लिए लगाया गया था। लेकिन टीकाकरण के दूसरे दिन ही उक्त वीडियो आ गई और स्कूलों से लेकर आम लोगों तक ने टीका लगवाने से इंकार कर दिया था। इसके बाद विभाग ने असल वीडियो वायरल की और खुद भी प्रचार शुरू कर दिया। सर्जन ने बताया कि 9 माह से 15 साल के बच्चों को लेकर जिले का 6.5 लाख का टारगेट था और पांच हफ्तों का वक्त रखा गया था, वीडियो के कारण टारगेट काफी पिछड़ गया। जब तक लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता कैंपेन जारी रहेगी।