अमृतसर| श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी के प्रधान जसवंत सिंह ने रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग से सेवामुक्त चीफ सुपरिंटेंडेंट कर्मजीत कौर को विदायगी पार्टी के दौरान सम्मानित किया। जसवंत सिंह ने कहा कि कर्मजीत कौर ने 36 साल पूरी तनदेही और ईमानदारी से नौकरी की और किसी को शिकायत का मौका नहीं दिया। इस मौके पर सोसायटी की ओर से उन्हें श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह यादगार के रूप में भेंट किया। इस मौके पर सोसायटी के वाइस चेयरमैन राज मोहिंदर सिंह, जसविंदर सिंह वल्ला, गुरविंदर सिंह, मेजर सिंह, जसकरण सिंह, मैडम सुखविंदर कौर, दविंदर सिंह काका समेत कई लोग मौजूद थे।