श्री बाला जी मंदिर नारायणगढ़ में होने वाले श्री बाला जी हवनोत्सव और भंडारे में भाग लेने शहर में पहुंचे ग्वालियर से गुरु सुरेश मोदगिल ने सोमवार को श्री रामतीर्थ लवकुश पाठशाला में माथा टेककर प्रभु का आशीर्वाद लिया।
पाठशाला के महंत जगतार और मनजीत गिरि ने उन्हें सिरोपा और प्रभु श्री राम जी का चित्र यादगार के रूप में भेंट किया। इसके बाद उन्होंने माता सीता जी की कुटिया, स्नान ग्रह, भगवान श्री वाल्मीकि जी के धुना साहिब और मंदिरों के दर्शन दीदार किए। गुरु मोदगिल ने कहा कि कई सालों से अमृतसर आ रहे हैं, इस बार श्री रामतीर्थ के मंदिरों के दर्शन दीदार करने का मौका मिला है। इस मौके सुधीर दवेसर, हरि शरण, विजय तिवाडी, राम कुमार बांसल, प्रमोद बाजपेई, सागर अग्रवाल मौजूद थे।