पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर| देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शिक्षा मंत्री ओमप्रकाश सोनी, प्रधान जुगल किशोर शर्मा और मेंबर पार्लियामेंट गुरजीत औजला ने उन्हें शाहकोट मे श्रद्धासुमन भेंट किए। ओमप्रकाश सोनी ने कहा कि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश को बुलंदियों तक पहुंचाया। 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे और दुनिया के उन युवा राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने सरकार का नेतृत्व किया। आधुनिक सोच एवं निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे। इस मौके पर अश्विनी कुमार पप्पू, पार्षद विकास सोनी, पार्षद राजकंवल प्रीत सिंह लकी, पार्षद महेश खन्ना, परमजीत सिंह चोपड़ा, गुरदीप पहलवान, परमजीत सिंह बतरा, प्रवेश अरोड़ा, गुरदेव सिंह दारा आदि उनके साथ थे।

खबरें और भी हैं...