पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • युवक को मारपीट कर अगवा करने के आरोप में मामला दर्ज

युवक को मारपीट कर अगवा करने के आरोप में मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारपीट कर युवक को अगवा करने के आरोप में थाना तरसिक्का पुलिस ने नवाबदीन, शीरा, मसूम अली, बाद्या, गामा निवासी लुधियाना के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

पुलिस शिकायत में काशमदीन निवासी गुरदासपुर ने कहा कि उनका बेटा लाडी जो अपनी गाड़ी लेकर दोस्त सारी के साथ गांव खुजाला में किसी रिश्तेदार को मिलने के लिए आया था। जब वह वापस न लौटा तो उन्होंने फोन किया। बेटे ने फोन पिक किया तो आगे से झगड़ा होने की आवाजें आ रही थी। मगर कुछ ही देर बाद फोन बंद हो गया और इसके बाद अभी तक बेटे का पता नहीं चला। उन्हें शक है कि आरोपियों ने ही बेटे को अगवा कर लिया है। मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है।

खबरें और भी हैं...