पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • तंग गलियों की तारें और खंभे फायर ब्रिगेड गाड़ियों के लिए बन रहे परेशानी

तंग गलियों की तारें और खंभे फायर ब्रिगेड गाड़ियों के लिए बन रहे परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के बीचों-बीच स्थित इलाकों में आग बुझाने में दमकल विभाग के लिए जहां तंग गलियों में आग बुझाना एक बड़ी चुनौती है, वहीं इन गलियों में तारों के जंजाल भी उनके काम में बाधा डालते हैं। शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में अगर आग जैसी घटना हो जाती है तो दमकल विभाग की गाड़ियों को इन तारों के कारण खासी परेशानी आती है। रविवार को भी बटाला रोड स्थित राम नगर काॅलोनी में यही हुआ। यहां जब आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची तो गलियों में उनकी गाड़ी तारों में फंस गई थी। आनन-फानन में उन्हें तारों से निपटना पड़ा। दमकल विभाग के कर्मियों ने तार को खींचा तो खंभा गिर भी गया, जिस कारण इलाके की बिजली भी चली गई। फिलहाल देखा जाए तो इन परेशानियों का हल निकलना भी संभव नहीं है और ऐसे में दमकल विभाग को इस तरह की परेशानियों से जूझना ही पड़ेगा।

नगर निगम के दमकल विभाग के एडीएफओ कश्मीर सिंह का मानना है कि उन्हें तंग गलियों में ही नहीं सड़कों पर भी परेशान होना पड़ता है। लोगों जागरूक नहीं है और उन्हें फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर ले जाने में मुश्किलें पैदा करते हैं। बटाला रोड स्थित राम नगर काॅलोनी में उन्हें बिजली की तारें, केबल की तारों, खंभों के अलावा रास्ते में लगे चौपहिया वाहनों के कारण बहुत परेशान होना पड़ा। लोगों को इसकी कोई परवाह ही नहीं है कि किसी के घर में आग लगी है और अपने वाहन बीच रास्ते में ही लगा रखे थे। उन्होंने कहा कि उक्त परेशानियों को दूर कोई भी नहीं कर सकता, क्योंकि न तो तारों का कुछ हो सकता है और न ही खंभों का कुछ किया जा सकता है।

बटाला रोड स्थित राम नगर में जब आग लगी तो दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची तो तारों के जंजाल के कारण उन्हें बहुत परेशान होना पड़ा। इस दौरान खंभा भी गिर गया, जिस कारण पूरे क्षेत्र की बिजली चली गई।

प्रशासन लोगों को जागरूक करने की मुहिम चलाए

सेवा सोसायटी फायर ब्रिगेड के हर्ष मनचंदा और सन्नी का कहना था कि हर बार उन्हें कई परेशानियों से जूझना पड़ता है। बटाला रोड राम नगर कालोनी में हुई आगजनी की घटना के दौरान भी तारों और खंभों की समस्या से उन्हें जूझना पड़ा था। उन्होंने कहा कि उनकी गाड़ी भी समय पर निकल चुकी थी, लेकिन इन समस्या के कारण घटनास्थल पर पहुंचने में थोड़ा समय लग गया। उन्होंने कहा कि लोग को जागरूक करने की भी बहुत जरूरत है। जिला प्रशासन की तरफ से ऐसा एक अभियान चलाना चाहिए, जिसके तहत लोगों को जागरूक किया जा सके।

खबरें और भी हैं...