पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • ट्यूबवैलों पर लगाए जाएंगे फायर सेफ्टी उपकरण

ट्यूबवैलों पर लगाए जाएंगे फायर सेफ्टी उपकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब वेयर हाऊस कार्पोरेशन की चेयरपर्सन डॉ. नवजोत कौर सिद्धू सोमवार को बटाला रोड स्थित राम नगर कालोनी के उस घर में पहुंची, जहां बीते दिनी आगजनी की घटना हुई। परिवार के सदस्यों से सांत्वना व्यक्त की और इस तरह की घटनाएं आगे न हो, इसके लिए जरूरी निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्हें लोगों ने बताया कि तंग गलियों में तारों के जंजाल के कारण दमकल विभाग की गाड़ियों को पहुंचने में काफी परेशानी आई। इस समस्या को डॉ. सिद्धू ने खुद देखा और जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए नई पहल करने की जरूरत है। ऐसे क्षेत्रों में आगे से कोई घटना न हो इस संबंधी विभिन्न इलाकों के ट्यूबवेलों पर फायर सेफ्टी उपकरण लगाए जाए। उन्होंने केबल की तारे, खंबे आदि को ट्रांसफर करने संबंधी विभिन्न विभागों को निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शहर की सभी वार्डों में समय-समय पर मॉकड्रिल करवाई जाए, ताकि इस तरह की घटनाएं अगर हो भी जाए तो लोग खुद निपट सके। इस दौरान उनके साथ इलाका पार्षद पति गिरीश शर्मा भी थे।

डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...