पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • इंंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज के टॉपर्स मेंं पहुंची शहर की नन्ही अमायरा

इंंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज के टॉपर्स मेंं पहुंची शहर की नन्ही अमायरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की सांढे पांच साल की नन्ही अमायरा मेहरा टीवी चैनल पर चलने वाले स्टेज शो ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज, में अपनी कला का लोहा मनवा रही है। स्टेज पर नन्ही कलाकार अमायरा की एक्टिंग देखकर बड़े बड़े कलाकार भी दंग रह जाते हैं।

भले ही वह अभी साढ़े पांच साल की है लेकिन उसमें गजब का कान्फीडेंस है। यही कारण है कि शहर पहली कक्षा में पढ़ने वाली अमायरा टीवी चैनल पर चलने वाले इंडिया बेस्ट ड्रामेबाज के टापरों में अपनी जगह बना चुकी है। उसने सीजन-3 के टाप -60 बाल कलाकारों में अपनी उपस्थिति दर्ज की है। अमायरा के पिता अमिता मेहरा और मां रचिता मेहरा का कहना है अमायरा में एक्टिंग के गुण बचपन से ही दिखाई देते थे। जब उन्होंने देखा कि वह एक्टिंग में काफी रूचि लेने लगी है तो इसके लिए उसे बाकायदा कोचिंग दिलवाई गई। अमायरा ने अपने जमाने की मशहूर फिल्म शोले के बसंती के किरदार को बखूबी निभाते हुए जजों की खूब वाहवाही लूटी। अमायरा के माता पिता ने बताया कि अमृतसर में हुए पहले आडिशन के बाद दिल्ली में हुए आडिशन में अमायरा 60 टापरों में शामिल होकर मुंबई में होने वाले स्टूडियो राउंड में अपनी जगह बनाई है।

खबरें और भी हैं...