स्वर्गीय विक्रम पहलवान की याद में भगत नाम देव सेवा संघ व समूह परिवार द्वारा फतेह सिंह कालोनी में दूसरा इंटरनेशनल कुश्ती दंगल आयोजित करवाया गया। राज्य के शिक्षा व पर्यावरण मंत्री ओम प्रकाश सोनी मुख्य अतिथि व पार्षद विकास सोनी विशेष अतिथि के तौर पर पहुंचे, जिन्होंने विभिन्न स्थानों से भाग लेने आए पहलवानों का मनोबल बढ़ाया और विजेताओं को सम्मानित किया, ताकि वे भविष्य में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सकें। सोनी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को खेलों की तरफ आकर्षित करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है, ताकि युवाओं को नशे की दलदल से निकालते हुए उन्हें खेलों में रूचि दिखाने के लिए उत्साहित किया जा सके। संघ के प्रधान कमल पहलवान व राहुल पहलवान ने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहेंगे। इस अवसर पर अश्वनी कुमार पप्पू, परमजीत सिंह बत्रा, विक्रम पहलवान, परमजीत सिंह चोपड़ा, अशोक सिंह लद्दड़, करतार सिंह फौजी, प्रवेश गुलाटी, राकेश शर्मा, डॉ. सोनू ढींगरा आदि मौजूद थे।