अमृतसर | श्री गुरु अर्जुन देव जी पर टिप्पणी करने वाले नारायण दास की गिरफ्तारी को लेकर सिख संगठनों के नुमाइंदों ने रोष मार्च निकाला इसके बाद पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव के ऑफिस पहुंच कर उनको मांग पत्र भी सौंपा।जत्था सिरलत्थ खालसा अमृतसर, सत्कार कमेटी तथा बाबा बुड्ढा जी इंटरनेशनल ग्रंथी संगठनों के नुमाइंदों दिलबाग सिंह, परमजीत सिंह, रणजीत सिंह, चरणजीत सिंह, सविंदर सिंह राजासांसी आदि की अगुवाई में मार्च करते हुए सिख समुदाय के लोगों ने नारायण दास द्वारा की गई टिप्पणी को सिखों की भावनाओं को आहत करने वाला बताया।