पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • भारतीय एक्सट्रा डिपार्टमेंट यूनियन ने दिया धरना

भारतीय एक्सट्रा डिपार्टमेंट यूनियन ने दिया धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | भारतीय एक्सट्रा डिपार्टमैंट यूनियन की अमृतसर डिवीजन की ओर से अपनी मांगों को लेकर जीपीओ के मेन गेट पर पिछले दिनों से धरना लगाया गया है। यह धरना यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव संगधि कुमार मिश्रा के दिशा निर्देश पर लगाया गया। मांगे ना जाने के रोष स्वरूप कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से हड़ताल पर है। सर्किल सैक्रेटरी गुरमीत सिंह ने कहा है कि कमलेश चंद्र कमेटी की रिपोर्ट जो कि पिछले लंबे समय से लटकती चली आ रही है उसे जल्द से जल्द लागू किया जाए। उन्होने कहा कि ग्रामीण डाक सेवक गांवों मे डाक बांटने जाते है और इस काम में उन्हें पूरा पूरा दिन लग जाता है।

खबरें और भी हैं...