पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘सरकार रेहड़ी वालों के लिए अलग एरिया तय करे ‘

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने कहा है कि पंजाब सरकार लोगों को रोजगार देने की जगह रोजगार में लगे लोगों को उजाड़ने की तैयारी में है। अमृतसर नगर निगम की ओर से चुनाव से पहले जिन रेहड़ी-फड़ी वालों को शाबाश देकर वोट लिए गए अभी उनको रेहड़ियां लगाकर रोटी कमाने की इजाजत नहीं दे रहे और सरकारी डंडा उन लोगों पर चला रहे हैं। अगर कोई रेहड़ी वाला गलत काम करता है तो उसको तो रोका जा सकता है, पर हजारों परिवारों के पेट पर लात मारने का काम कभी भी अच्छा नहीं कहा जा सकता। पंजाब सरकार चंडीगढ़ की तरह रेहड़ी वालों के लिए अलग एरिया तय करे और फिर इन्हें वर्तमान ठिकाने से हटाया जाए।

खबरें और भी हैं...