पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • अमृतसर को हरा भरा करने के लिए खडूर साहिब संप्रदाय के साथ मिलकर प्रयास करेगा जिला प्रशासन

अमृतसर को हरा-भरा करने के लिए खडूर साहिब संप्रदाय के साथ मिलकर प्रयास करेगा जिला प्रशासन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
23 मई को जालंधर -अमृतसर जरनैली सड़क से की जाएगी शुरुआत

भास्कर न्यूज | अमृतसर

अमृतसर शहर, जहां बीआर टी एस बनने से बड़े और पुराने पेड़ काटे जा चुके हैं, की सड़कों को फिर से हरा-भरा करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से डिप्टी कमिश्नर स. कमलदीप सिंह संघा के नेतृत्व में फिर प्रयास किया जा रहा है। इस मुहिम में खडूर साहिब कार सेवा संप्रदाय के प्रमुख बाबा सेवा सिंह की तरफ से पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। शुरुआत में शहर को आने वाली मुख्य सड़कों और फिर शहर के अंदरूनी पार्कों, सड़कों व अन्य सार्वजनिक स्थानों को सुंदर फूलदार पौधों के साथ सजाया जाएगा।

कार्यकारी मजिस्ट्रेट शिवराज सिंह बल्ल ने बताया कि डीसी संघा ने शहर को सुन्दर बनाने के लिए फूलदार पौधे लगाने का प्रस्ताव दिया था और उन्होंने पौधों के पालन -पोषण को यकीनी बनाने के लिए कार सेवा खडूर साहिब के प्रमुख बाबा सेवा सिंह, जिनका इस नेक काम में अच्छा तजुर्बा है, से सहयोग माँगा था। बल्ल ने बताया कि पहले पड़ाव में जालंधर -अमृतसर राष्ट्रीय मार्ग पर फूलों वाले पौधे लगाए जाएंगे, जिस में अमलतास, गुलमोहर, पिंकेशिया, कुरेजिया, गोल्डन धुल और जकरंडा वृक्षों का चयन किया गया है, जो कि अपनी ख़ूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बताया कि 23 मई को दबुर्जी के नजदीक से इस मुहिम को अन्य समाज सेवी संस्थायों की मदद के साथ शुरू किया जाएगा और अगले पड़ाव में अटारी रोड, एयरपोर्ट रोड, बटाला बाईपास व अहम सड़कों पर सुंदर पौधे लगाए जाएंगे। वर्णनीय है कि डिप्टी कमिश्‍नर स. कमलदीप सिंह संघा ने कार सेवा और अन्य गैर सरकारी संस्थाओं के साथ इस पवित्र काम के लिए लगातार तालमेल रखने के लिए शिवराज सिंह बल्ल को नोडल अधिकारी लगाया है। बल्ल ने बताया कि सभी सड़कों का सर्वे कर लिया गया है और 23 मई से इस काम को युद्ध स्तर पर शहर वासियों की मदद से शुरू किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...