घर में घुस कर ट्रैक्टर चोरी करने की कोशिश करने व महिला के साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ने के आरोप में थाना मेहता पुलिस ने राजबीर सिंह, अंग्रेज सिंह, लखबीर सिंह, गुरप्रीत सिंह निवासी मेहता चौक के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ बाबा बकाला माथा टेकने के लिए जा रही थी। रास्ते में किसी पहचान वाले ने फोन कर बताया कि आरोपी उनके घर में घुसे और ट्रैक्टर चोरी करने की कोशिश कर रहे है। इस तहत वह तुरंत वापस आई और देखा कि आरोपी गुरप्रीत सिंह ट्रैक्टर पर बैठा था। इस पर उन्हेंने उसके साथ मारपीट की।