अमृतसर | प्लाट के झगड़े के तहत महिला का साथ मारपीट करने व उसके साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में थाना मेहता पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों के नाम हरजीत सिंह, राजनदीप सिंह, साजनदीप सिंह, राजइंदर कौर, करणजीत सिंह, रजिंदर सिंह, समनजीत सिंह, बलबीर सिंह, शमशेर सिंह, राजइंदर सिंह निवासी गांव उदोनंगल के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।