पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • धान घोटाले में विजिलेंस डेढ़ महीने के बाद भी खाली हाथ

धान घोटाले में विजिलेंस डेढ़ महीने के बाद भी खाली हाथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जंडियाला गुरु स्थित वीरूमल मुलखराज राइस शैलर में हुए करोड़ों रुपए के धान घोटाले की जांच रिपोर्ट डेढ़ महीने बाद भी तैयार नहीं हो पाई है। घपले की जांच कर रहा विजिलेंस ब्यूरो अब तक फूड एंड सप्लाई विभाग के अफसरों और आढ़तियों से पूछताछ कर चुका है। फूड एंड सप्लाई विभाग ने 2017-18 के सीजन में सरकारी धान खरीदकर वीरूमल मुलखराज राइस शैलर में लगवाया था। पनग्रेन की ओर से यहां 14 लाख बोरियों की खरीद बताई गई जिसमें से 4 लाख बोरियां नहीं मिलीं। सरकार को इससे संबंधित जो बिल भेजे गए थे, वे भी फर्जी निकले। कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला की शिकायत के बाद जांच हुई तो शैलर मालिक के पूरे परिवार पर केस दर्ज कर लिया गया। 4 मई को पंजाब सरकार ने इसकी जांच विजिलेंस को सौंप दी। इसमें डिस्ट्रिक्ट फूड एंड सप्लाई कंट्रोलर एपी सिंह को भी सस्पेंड कर दिया गया।

जल्दी ही बहुत कुछ सामने आएगा : आईजी

विजिलेंस ब्यूरो के आईजी नागेश्वर राव ने कहा कि धान घोटाले की जांच जारी है। फूड एंड सप्लाई विभाग के अधिकारियों से पूछताछ कर ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उनकी इसमें कितनी इन्वॉल्वमेंट है। अगले सप्ताह तक बहुत कुछ सामने आएगा।

फूड-सप्लाई डिपार्टमेंट में

घपले ही घपले

खबरें और भी हैं...