अमृतसर | दरबार साहिब में आने वाली संगत का पर्स व अन्य सामान चोरी करने वाले एक आरोपी दविंदर सिंह निवासी बटाला को थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। आरोपी, दरबार साहिब के अंदर घूम रहा था और एक श्रद्धालु की जेब काटने की कोशिश कर रहा था। मगर इसी दौरान पता चल गया तो आरोपी को पकड़ कर सेवादारों के हवाले कर दिया गया, जिसे बाद में पुलिस को सौंपा गया। माथे टेकने आए मनप्रीत सिंह ने कहा कि वह दोपहर करीब 2 बजे वह दुख भजनी बेरी के पास लाइन में खड़ा था। इसी दौरान आरोपी ने उनका पर्स निकालने की कोशिश की, मगर उन्होंने वहां पर पकड़ लिया और दरबार साहिब के सेवादारों को बुला कर उनके हवाले कर दिया।