पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • महीने के आखिर तक जीपीओ में खुलेगा दूसरा ‘आधार’ काउंटर

महीने के आखिर तक जीपीओ में खुलेगा दूसरा ‘आधार’ काउंटर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस महीने के आखिर तक डाक विभाग के न्यू रियाल्टो स्थित जीपीओ में आधार कार्ड बनाने के लिए दूसरा यूनिक आइडेंटिटी कार्ड (यूआईडी) स्पेशल काउंटर काम करना शुरू कर देगा। यह नया काउंटर पहले से काम कर रहे स्पेशल काउंटर के साथ लगाया जाएगा। पिछले कुछ दिनों से आधार कार्ड बनवाने वालों की गिनती में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए मुख्य पोस्ट ऑफिस चंडीगढ़ से आदेश के बाद यह फैसला लिया गया है। देखा गया था कि आधार बनवाने आने वाले लोगों को काफी देर तक लंबी लाइनों में खड़ा होकर इंतजार करना पड़ रहा है। मुख्य पोस्ट ऑफिस के चीफ पोस्ट मास्टर के संज्ञान में यह बात आने पर उन्होंने पिछले हफ्ते दूसरा काउंटर बनाने के लिए आदेश जारी कर दिये। हालांकि ये काउंटर सोमवार तक खुलना था, लेकिन इसके लिए किसी कर्मचारी का प्रबंध न होने के कारण अब यह महीने के आखिर तक शुरू होगा।

जीपीओ में करीब तीन महीने पहले आधार बनाने के लिए एक स्पेशल काउंटर खोला गया था। काउंटर खोलने के कुछ दिनों तक आधार बनाने आने वालों की गिनती हर रोज 5 से 7 की रही, लेकिन धीरे-धीरे यह बढ़ती गई जो अब 60 के करीब पहुंच गई है। विभाग की ओर से शुरुआती रुझान के हिसाब से ही एक काउंटर खोला गया था।

सुविधा

सुबह 7 से शाम 4 बजे तक होगा काम, लाइनों में लगने से मिलेगा छुटकारा, मुख्य पोस्ट आफिस चंडीगढ़ से निर्देश पर लिया गया निर्णय

महीने के अखिर तक जीपीओ में दूसरा ‘आधार’ काउंटर खुल जाने से लोगों काे जरूर राहत मिलेगी।

स्पेशल काउंटर मौजूदा समय में 9 से 3 बजे तक करता है काम

आधार बनने के लिए पहले से लगा स्पेशल काउंटर मौजूदा समय में सुबह 9 से 3 बजे तक काम करता है। अब दोनों काउंटर्स का समय सुबह 7 से शाम 4 बजे तक होगा। इसके लिए ट्रेंड कर्मचारी का प्रबंध किया जा रहा है। आधार बनाने के लिए संबंधित व्यक्ति के निवास स्थान का पता और जन्म तिथि जरूरी है।

दोपहर 3 बजे तक ‘आधार’ की एनरोलमेंट

नियमों के तहत हर रोज बनने वाले आधार कार्ड की एनरोलमेंट दोपहर तीन बजे तक करनी पड़ती है, जितने आधार कार्ड का काम हर रोज काउंटर पर होता है, जिनमें नया आधार, नाम में करेक्शन, जन्म तिथि में सुधार के साथ-साथ रेजिडेंस एड्रेस आदि सभी चीजें एनरोल करके तीन बजे तक आधार के मुख्य सेंटर को भेजनी पड़ती है। तीन बजे के बाद सेंटर एनरोलमेंट स्वीकार नहीं करता। इसके बाद जितनी भी एनरोलमेंट होती है उसे अगले दिन भेजा जाता है।

हफ्ते के अंदर तैयारियां पूरी होंगी: एसएस

नया स्पेशल आधार काउंटर बनाने की तैयारियां करीब करीब हो चुकी है। इसके लिए ट्रेंड कर्मचारी का प्रबंध किया जा रहा है और इस महीने के आखिर तक यह काउंटर काम करना शुरू कर देगा। मक्खन सिंह, सीनियर सुपरिंटेंडेंट पोस्ट।

खबरें और भी हैं...