पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • स्मार्ट तकनीक अपनाते हुए करें म्यूचुअल फंड में निवेश

स्मार्ट तकनीक अपनाते हुए करें म्यूचुअल फंड में निवेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | पंजाब के लोगों के पास मौका है कि वह कुछ सेविंग से अपने भविष्य के गोल को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए फाइनेंशियल एक्सपर्ट म्यूचुअल फंड को बेहतर विकल्प के रूप में देखते हैं। रविवार को आदित्य बिड़ला सनलाइफ म्यूचुअल फंड और दैनिक भास्कर की सहभागिता से होटल राज कान्टिनेंटल में सेमिनार करवाया। आदित्य बिड़ला सनलाइफ म्यूचुअल फंड के जोनल मैनेजर इंवेस्टर एजुकेशन ललित शर्मा ने लोगों को म्यूचुअल फंड के जरिए निवेश की जानकारी दी। इसमें सबसे अधिक निवेश की स्मार्ट तकनीक के बारे में जोर दिया गया। जिसे हर वर्ग के लोगों ने खूब सराहा। शर्मा ने बताया कि लोग टैक्स मैनेजमेंट की ओर अधिक ध्यान देते हैं। जबकि उन्हें इन्फ्लेशन यानि मुद्रा स्फीति की ओर ध्यान देना चाहिए। म्यूचुअल फंड एक अच्छा विकल्प है। सेमिनार में लोगों को बताया गया कि पैसा दोगुना करना जैसा कुछ भी नहीं हाेता है। जो ऐसा करते है, उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि पंजाब का मार्केट अब म्यूचुअल फंड में निवेश को तैयार हो रहा है।

आदित्य बिड़ला सनलाइफ म्यूचुअल फंड और दैनिक भास्कर की सहभागिता से आयोजित सेमिनार में उपस्थित लोग। (दाएं) निवेश की जानकारी देते एक्सपर्ट।

एडवाइजर देगा आपको सलाह

एक्सपर्ट बताते हैं कि जब बात निवेश की हो तो लोगों के सामने यही प्रश्न होता है कि कहां निवेश करें, कितना निवेश, कौन सी जगह करें, आपको इन सवालों का जवाब फाइनेंशियल एडवाइजर देगा। वह समय-समय पर मार्केट में उतारा चढ़ाव के साथ आपके साथ नए बदलावों को भी साझा करेगा। उन्होंने बताया कि जब बैंक में एफडी करते हैं तो हमें नहीं पता होता कि हमारी राशि कहां निवेश की जा रही है। जबकि म्यूचुअल फंड में समय-समय पर निवेश की सभी जानकारी दी जाती है।

म्यूचुअल फंड क्यों जरूरी ?

देश में वित्तीय साक्षरता की दर काफी कम है। पंजाब भी इससे अछूता नहीं है। लोग अभी भी अपनी बचत को बेहतर रिटर्न देने वाले निवेश उत्पादों के बजाय फिक्सड एसेट्स जैसे सोना-चांदी और प्रॉपर्टी में अधिक निवेश करते हैं। फिक्सड डिपॉजिट अभी भी लोगों की पसंद बना हुआ है। इस सोच को बदलना होगा। म्यूचुअल फंड लगातार इन्फ्लेशन के मुकाबले बेहतर रिटर्न दे रहे हैं।

स्मार्ट सैल्फी जोन में सैल्फी लेने के बाद अपनी डिटेल दर्ज करवाते लोग। स्मार्ट सैल्फी जोन के प्रति लोगों का खूब क्रेज देखने को मिला।

जानिए... म्यूचुअल फंड के फायदे

म्यूचुअल फंड को अगर युवा अपनाते हैं तो वह जल्द ही सेविंग का तरीका भी सीख जाएंगे, जिसकी जिंदगी में काफी अहमियत होती है। म्यूचुअल फंड में निवेश के बाद हम प्लानिंग करते हैं, जिससे रणनीति बनाने का तर्जुबा भी हम सीखते हैं। आर्थिक रूप से सशक्त होने को म्यूचुअल फंड अन्य विकल्पों से काफी फायदेमंद है। इसमें कुछ रुपयों से भी शुरुआत की जा सकती है।

बढ़-चढ़ कराया ईकेवाईसी

सेमिनार में लोगों ने ऑन द स्पॉट ईकेवाईसी करवाकर इस सुविधा का खूब लाभ उठाया।

म्यूचुअल फंड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 9590880022 पर मिस कॉल दे सकते हैं।

खबरें और भी हैं...