जीएनडीयू में स्टाफ ने सीपीआर तकनीक के बारे में जाना
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों ने मंगलवार कार्डियो पिलिमनरी रेस्यूसीटेशन- सीआरपी तकनीक के बारे में जाना। इस दौरान डॉ. रमन चतरथ ने ईच वन सेव वन संस्था के सहयोग से इस वर्कशाप का आयोजन किया। स्टाफ को इस दौरान प्राथमिक मेडिकल सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं उन्होंने सीआरपी के बारे में और उसे सही ढंग से कैसे करें की जानकारी भी दी। रजिस्ट्रार केएस काहलों ने कहा कि सेकेंडरी लाइफ सिस्टम के कारण दिल की बीमारियों बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में किसी का जीवन बचाने के लिए सीआरपी तकनीक की जानकारी होना बहुत जरूरी है।