पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री राम चरित्र मानस पाठ शुरू, 13 जून तक चलेगा

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री राम चरित्र मानस पाठ शुरू, 13 जून तक चलेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार को शुरू हुए आधि मास के दौरान दुर्ग्याणा तीर्थ के मुख्य श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में एक महीने तक चलने वाले श्री राम चरित मानस के पाठ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान भक्तों ने मिलकर श्री ठाकुर जी की पूजा-अर्चना की।

इसके बाद श्री तुलसीदास मंदिर वाले धर्मपाल और रवि कुमार ने श्री राम चरित मानस पाठ शुरू किया। धर्मपाल ने चौपाइयों के माध्यम से शुरू किया पाठ। सुबह 8 से 9 बजे तक चले पाठ के दौरान की कई भक्तजन शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि रोजाना एक घंटे तक चलने वाले पाठ 13 जून तक चलेगा। इसके बाद पाठ का विराम किया जाएगा। इस मौके संकीर्तन के चेयरमैन संजीव खन्ना की ओर से सभी को सम्मानित किया।

अंत में विशेष प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सहसचिव अनिल शर्मा, बृज लाल अरोड़ा, अशोक सेठ, हरीश खन्ना, राधे शरण, पवन चड्ढा, कपिल मेहरा, पवन कनौजिया, संजीव खन्ना, हरीश खन्ना, रोहित खन्ना, विशाल लखनपाल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...