प्राचीन शनि मंदिर में पंचामृत स्नान
अमृतसर| श्री दरबार साहिब चौक घंटा घर के पास स्थित प्राचीन श्री शनि मंदिर के सेवादारों की ओर से शनि जयंती पूर्ण विधि और श्रद्धा से मनाई गई। मंदिर के पुजारियों की ओर से सुबह के समय श्री शनिदेव जी महाराज को पंचामृत स्नान करवाया, जिसमें दूध, शहद, घी, दही, चीनी और अन्य सामान शामिल किया। स्नान के दौरान सामान प्रयोग किया, उसे भक्तों में प्रसाद के रूप में बांटा गया। इस मौके पर दूर-दराज से आए भक्तों की ओर से शनि महाराज को लोहे के कड़े, सरसों का तेल, काले माह, काले तिल और अन्य सामान चढ़ाया। वहीं पुजारियों की ओर से माथा टेकने वाले श्रद्धालुओं को शनि जयंती के बारे में जानकारी दी गई। रात के समय प्रसिद्ध भजन गायक संजय सावरियां की ओर से शनिदेव जी का गुणगान किया गया। देर रात तक चले भजन संकीर्तन के दौरान भक्तजन नाचते रहे। रात को आतिशाबाजी की गई, जिसका नजारा देखने लायक था। इस मौके पर कई भक्तजन मौजूद थे।