श्री सनातन धर्म मंदिर में हवन यज्ञ
अमृतसर| छेहर्टा खंडवाला जीटी रोड स्थित पिशोरी नगर के श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में प्रबंधक कमेटी की ओर से शनि जयंती शनि मनाई गई। मंदिर कमेटी के प्रधान अनूप चंद की अध्यक्षता में मनाई जयंती के दौरान सुबह पंडित रोशन लाल, पंडित राधे शाम और पंडित धन श्याम की ओर से सुबह 7 बजे पूर्ण मंत्रोच्चारण से हवन यज्ञ किया। इसमें सभी भक्तों ने मिलकर यज्ञ में आहुतियां डाली। इसके बाद भक्तों की ओर से शनि महाराज की पूजा अर्चना की। इस मौके पर मंदिर कमेटी की ओर से ठंडे पानी की छबील और भंडारा लगाया गया, जबकि रात के समय केक काटकर सभी भक्तों में प्रसाद के रूप में बांटा गया। रात को भजन संकीर्तन किया गया। इस मौके पर सौरव अरोड़ा, पंडित बसंत लाल, देवराज, तोती राम, बबलू, हर्ष कुमार, सुनील कुमार समेत कई भक्तजन मौजूद थे।