पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीएवी के 25 स्टूडेंट्स एयरविंग में नामांकित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर। डीएवी पब्लिक स्कूल के 25 स्टूडेंट्स ने कमांडिंग आफिसर विंग कमांडर ललित भारद्वाज के नेतृत्व में एनसीसी विंग सत्र 2018-19 में नामांकन करवाया। 2 एयर स्क्वार्डन एनसीसी के ऑफिसर ने कक्षा-8वीं के 250 स्टूडेंट्स का फिजिकल टेस्ट लिया और उनके प्रदर्शन के आधार पर 25 को चुना गया। अब ये स्टूडेंट्स समय-समय पर स्कूल में दी जाने वाली एयरफोर्स प्रशिक्षण के अधिकारी होंगे। ये स्टूडेंट्स अन्य स्थानों पर लगाए जाने वाले कैंप में भी भाग लेंगे। प्रिंसिपल डॉ. नीरा शर्मा ने स्टूडेंट्स की प्रशंसा की और कहा कि एनसीसी में जाना, देश की महान सेवा है। उन्होंने स्टूडेंट्स को उनके भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

खबरें और भी हैं...