मोटापा योग निवारण शिविर का संपन्न
अमृतसर। भारतीय योग संस्थान का मोटापा रोग निवारण शिविर का सोमवार को संपन्न हो गया। इसमें शहर में 55 योग शिविरों में कुल 650 के करीब साधकों ने भाग लिया। संस्थान के जिला अध्यक्ष मनमोहन कपूर की अध्यक्षता में लगाए शिविर में मोटापे संबंधी होने वाली बीमारियों के बारे में बताया गया। इस मौके पर वरिंदर धवन, सतीश महाजन, महिपाल शर्मा, प्रमोद सोढी, राणा महाजन, विक्रमजीत सिंह, मास्टर मोहन लाल, सुनील कपूर समेत कई लोग मौजूद थे।