पेंशनर्ज यूनियन ने सरकार के खिलाफ जताया रोष
अमृतसर। पंजाब पेंशनर्ज यूनियन की ओर से अपनी मांगों को लेकर रोष रैली की गई। जिला प्रधान दर्शन सिंह छीना और महासचिव सतिया पाल गुप्ता ने कहा कि सरकार पेंशनर्ज की मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। जिसका नतीजा शाहकोट के उपचुनाव में सरकार को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल भत्ता, 22 महीने का बकाया और पावरकॉम के पेंशनर्ज को बिजली यूनिटों में छूट दी जाए। मौके जसवंत सिंह सेखों, चमन लाल, प्रीतम सिंह, सोमनाथ शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, बलदेव सिंह, राम मूर्ति, कुलदीप सिंह, सुरिंदर कुमार, रजिंदर पाल कौर मौजूद थे।