सोनिया-सूफी बने मॉम एंड किड्स शो में विजेता
अमृतसर। मॉल ऑफ अमृतसर में मॉम एंड किड्स फैशन शो में मां-बेटी सोनिया-सूफी ने जीत हासिल की। सेंटर हेड कर्नल मनदीप सिंह ने बताया कि 3 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए आयोजित मॉम एंड किड्स फैशन शो के ऑडिशंस में 200 से ज्यादा पार्टिसिपेंट्स ने अपनी दावेदारी पेश की पर फाइनल तक का सफर सिर्फ 20 जोड़ियां ही तय कर पाईं। वहीं दूसरे स्थान पर रहे जसप्रीत, रिद्धम और तीसरा स्थान के हकदार बने रीमा सोढी के साथ जेसिका और हरलीन।