सीबीएसई के प्रिंसिपल्स से मिली उपसचिव
गुणात्मक शिक्षा के प्रसार के लिए श्री गुरु हरिकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई उपसचिव नेहा शर्मा की तरफ से प्रिंसिपल्स के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
प्रिंसिपल्स को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बोर्ड को समय-समय पर अध्यापकों और प्रिंसिपल्स को प्रशिक्षण प्रदान के अहम कार्य सौंपे गए हैं ताकि वे पाठ्यक्रम को अच्छी तरह समझे व उसकी जांच परख करें। उन्होंने देश के निरंतर व्यावसायिक विकास के लिए व्यावसायिक विषयों की अनिवार्यता के साथ-साथ क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के आयोजन पर भी जोर दिया। इस बैठक में सहोदया स्कूल्स के अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर सिंह, सचिव प्रिंसिपल अनीता भल्ला, वित्तीय सचिव अंजना गुप्ता, मुख्य सलाहकार प्रिंसिपल डॉ. नीरा शर्मा, प्रिंसिपल राजीव शर्मा भी मौजूद थे।